क्या चाय के साथ रोटी खानी चाहिए ?
चाय के साथ रोटी ,परांठा , टोस्ट ,पाव रोटी इत्यादि लेते है ? क्या चाय के साथ रोटी क्यों नहीं खानी चाहिए ? चाय जठरअग्नि को कम करती है | रोटी के साथ नमक और तेल लगता है | नमक और दूध विरुद्ध आहार है | तेल या घी खाने को भारी करता है और गेहूं की रोटी भारी होती है | अब ये खाना भारी होकर पचने की जगह सड़ेगा , पेशाब ज्यादा होना , पेट का सही न होना , मल में चिपचिपापन होना ,मल से बहुत ज्यादा दुर्गन्ध आना ,ऊपर से बड़ी बड़ी डकारें आना , नीचे से गैस में बदबू आना ,पसीने की बदबू आना , सबसे ज्यादा असर मज्जा धातु पर होता है | विरुद्ध आहार का सबसे असर मज्जा धातु पर होता है , मज्जा धातु आँखों ,दिमाग और अस्थियों के फ्लूइड में होता है | चर्म रोग हो सकते है |