आयुर्वेदविहित आहार वर्णनम्
आयुर्वेद में चार प्रकार के आहार का वर्णन है यथा— १-भक्ष्य=चबाने योग्य २-चोप्य=चूसने योग्य ३-लेह्य=चाटने योग्य ४-पेय=पीने योग्य चरक संहिता में कहा है कि— *"विपरीतगुणस्तेषां स्वस्थवृत्तेर्विधिर्हितः।"* चरक संहिता, सूत्र स्थानम् ७/४१ _'प्रकृति के विरुद्ध गुण का सेवन ही स्वास्थ्यवर्धक होता है।'_ अर्थात् वात प्रकृतिवाले वातवर्धक, पित्त प्रकृतिवाले पित्तवर्धक व कफ प्रकृतिवाले कफवर्धक आहार-विहार से तददोषजन्य रोगों से पीड़ित हो जाते हैं। अतः अपनी प्रकृति के विपरीत गुणवाले आहार-विहार का सेवन करना चाहिए। एक ही मनुष्य की शक्ति सदा एक समान नहीं रहती,यौवनावस्था में जठराग्नि जितनी समर्थ होती है उतनी बाल्यावस्था वा वृद्धावस्था में नहीं होती । इसी प्रकार हेमन्त ऋतु में जितनी प्रबल रहती है उतनी वर्षा में नहीं रहती । इस लिए उचित मात्रा में भोजन ग्रहण करना व्यक्ति पर ही छोड़ दिया है । मात्रा के विषय में चरकसंहिता सूत्रस्थान के ५ वें अध्याय में कहा गया है कि— *"मात्राशी स्यात् । आहारमात्रा पुनरग्निबलापेक्षिणी । यावद्ध्यस्याशनमशितमनुपहत्य प्रकृतिं यथाकालं जरां गच्छति तावदस्य मात्रा...