Posts

Showing posts from May, 2023

शहद का प्रयोग करते समय ज़रूर रखे ये सावधानिया।

Image
  शहद का प्रयोग करते समय ज़रूर रखे ये सावधानिया। ===-=-=-=-=--= प्राचीन काल से ही शहद को औषिधि और खाद्य के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा हैं। ये एक बेहतरीन दवा और खाद्य पदार्थ हैं। मगर आज कल लालच और अधूरे ज्ञान की वजह से इसकी सही जानकारी ना होने की वजह से इसका सेवन कई बार फायदे की जगह नुक्सान दे जाता हैं। शहद को प्रयोग में लाते समय कुछ बातो का सदैव ध्यान रखना चाहिए अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि की भी सम्भावना होती हैं। आज हम उन्ही कुछ बातो पर आपका ध्यान खिंचवाएंगे। आइये जाने शहद की ये सावधानिया। 1. हमेशा शहद शुद्ध व् पका हुआ ही प्रयोग करना चाहिए। 2. अधिक गर्म जल, कमल बीज, मूली और मांस आदि के साथ शहद का सेवन नुकसानदेह हैं। 3. आग पर गर्म किये गए या प्रक्रियागत शहद का प्रयोग नहीं करना चाहिए। 4. किण्वित या उफने हुए शहद का प्रयोग नहीं करना चाहिए। 5. एक प्रकार के शहद को दूसरे प्रकार के शहद में मिलाकर प्रयोग नहीं करना चाहिए। 6. शहद को प्रयोग करने से पूर्व देख लेना चाहिए के उसके स्वाद, रंग एवं गंध में कोई अंतर ना हो। 7. शहद पारदर्शी होना चाहिए। उसमे किसी प्रकार की अशुद्धि अथवा मिलावट ना हो। ...