1 सलाद में सबसे ज्यादा फाइबर होते हैं। सलाद खाने से आपकी भूख आसानी से संतुस्ट हो जाती है। सलाद को खाना खाने से पहले खाना चाहिए। आधे से एक घंटा पहले अगर आप सलाद खाते हैं तो इससे आपको खाना खाते समय कम भूख लगती है जिस वजह से आप कम रोटी या चावल खाते हैं यानि आप कम कार्ब लेते हैं जिस वजह से आपका वजन भी कंट्रोल हो रहा है और आपको सारे प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल भी मिल रहे हैं। 2सलाद जितना सादा होता है उतना ही हेल्दी होता है 3 सलाद में नमक नहीं डालना चाहिए और अगर आप सलाद में नमक डाल ही रहे हैं तो फिर काला नमक या सेंधा नमक डालें ये ज्यादा हेल्दी होता है। 4 फ्रूट सलाद ना तो रात को खाना खाने से पहले खाएं और ना ही फ्रूट सलाद को आप खाना खाने के बाद खाएं दोनों की कंडीशन में ये आपको नुकसान पहुंचाता है। आपका शुगर लेवल अचानक से इतना बढ़ जाता है कि आप खुद को अस्वस्थ महसूस करने लगते हैं। आप इसे दिन में खाएं या फिर आप दिन में कोई एक फ्रूट भी खाते हैं तो जरूर नहीं है कि आपको फ्रूट सलाद खाना है। 5 स्प्राउट सलाद को खाने की तरह नहीं खाना चाहिए बल्कि आप इसे मिड डे मील की तरह खाएं तो आपके लिए ये हे...