Posts

क्या न पचने पर क्या खाएं ?

  दूध ना पचे तो ~ सोंफ। -दही ना पचे तो ~ सोंठ। -छाछ ना पचे तो ~जीरा व काली मिर्च। -अरबी व मूली ना पचे तो ~ अजवायन। -कड़ी ना पचे तो ~ कड़ी पत्ता। -तैल, घी, ना पचे तो ~ कलौंजी। -पनीर ना पचे तो ~ भुना जीरा। -भोजन ना पचे तो ~ गर्म जल। -केला ना पचे तो ~ इलायची* -ख़रबूज़ा ना पचे तो ~ मिश्री का उपयोग करें। आटे को पचाने के लिए अदरक या ककड़ी खाएं | कुलथ की दाल तिल के तेल में छोंकने से जल्दी पचती है | मूली को सरसों के तेल में छोंकने से जल्दी पचती है | आलू के साथ गेहूं दिक्कत करती है ,परन्तु चावल का मांड या मांड वाला चावल जल्दी पचता है |  आम के बाद ठंडा दूध मिश्री मिलाकर ले ,अगर आम खट्टा है तो गुनगुना पानी या जामुन ले |  बेल ,मटर के साथ सौंठ या अदरक ले | जल्दी पचेगा और गैस नहीं करेगा |  घी के साथ नींबू का उपयोग करने पर ,पेट पर भार नहीं पड़ेगा |  खिचड़ी में नमक डालने से पच जाती है |  लहसुन की काट है छाछ ,दूध 

सुबह गुनगुने पानी में शहद डालकर पीने के दस लाभ

  गुनगुने पानी के साथ शहद और नींबू के नियमित सेवन से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से हमेशा के लिए निजात मिल सकता है। गुनगुने पानी में शहद के फायदे इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीना स् ‍ वास् ‍ थ् ‍ य के लिए अच् ‍ छा होता है। शहद को गर्म पानी के साथ लेने से वजन कम होता है। और इसके नियमित सेवन से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से हमेशा के लिए निजात मिल सकती है। हम आपके लिए लेकर आए हैं गुनगुने पानी के साथ शहद का सेवन करने के फायदों के बारे में। पाचन सुधारे अच्छे पाचन के लिए सुबह गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीना चाहिए। यह पेट को साफ करने में मदद करता है। यह लीवर में रस के उत् ‍ पादन को बढ़ाता है जिससे पाचन में मदद मिलती है। नींबू में मौजूद एसिड आपके पाचन तंत्र में मदद करता है और अवांछित विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा शहद एक एंटीबैक् ‍ टीरियल के रूप में कार्य करता है और आपके शरीर में मौजूद किसी भी तरह के संक्रमण को दूर करने में मदद करता है। कब् ‍ ज दूर करें यह मिश्रण कब् ‍ ज के लिए तत् ‍ काल उपाय है। य...

गर्म पानी पीने से होगा इन रोगो में आश्चर्यजनक फायदा।

  गर्म पानी का सेवन सुबह खाली पेट, भोजन के उपरान्त और दिन में जब समय मिले पीने से आश्चर्यजनक फायदे होते हैं। ये ऐसे ऐसे रोगो में फायदा करता है जिनके लिए हम दवा ले ले कर परेशान रहते हैं। आइये जाने। शारीरिक दर्द। मोटे रोगियों, गठिया तथा जोड़ों में दर्द व् सूजन या जैसा भी शारीरिक दर्द हो आदि के लिए गर्म पानी का सेवन अति उत्तम है। मासिक धर्म सम्बन्धी समस्याएं। स्त्रियों के मासिक धर्म की अनियमितता दूर हो जाती है। अगर मासिक कष्टदायक आते हैं तो भी गर्म पानी पीने से बहुत लाभ होता है। पीरियड्स में रेगुलर गर्म पानी पियें। पेट के रोग। गर्म पानी पीने से कब्ज नहीं रहती। पेट में कृमि नष्ट होकर कीड़ों की उत्पत्ति रुक जाती है। आमाशय की सूजन (कोलाइटिस) पेचिश आदि दूर होते है। अधिक गैस बनना, अजीर्ण व् पेट फूलना आदि बंद हो जाता हैं। यकृत, आमाशय और आंतो को भी शक्ति मिलती है। मोटापा कम करने में। गर्म जल के सेवन से प्रसव के बाद बढ़ा हुआ पेट सामान्य आकार में सुडौल रूप में आ जाता है। खाने के एक घंटे के बाद एक गिलास गर्म पानी में एक निम्बू निचोड़ कर पीने से चाय की तरह पीने से शरीर का मोटापा दूर होता हैं। सुंदरत...

अजवाइन और काला नमक के फायदे

  एसिडिटी से राहत दिलाने में फायदेमंद- अजवाइन और काला नमक में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो एसिडिटी और पेट की गड़बड़ी से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसलिए एसिडिटी से राहत पाने के लिए आप अजवाइन को चबाकर खाएं और फिर गुनगुना पानी पी लें। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। पेट दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद- अजवाइन में एंटीस्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव के साथ थाइमोल नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो पेट दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर में बनी गैस, अपच और कब्ज को दूर करने में मदद करता है। इसलिए पेट दर्द से राहत पाने के लिए आप अजवाइन को चबाकर खाएं और फिर गुनगुना पानी पी लें। खट्टी डकार से राहत दिलाने में फायदेमंद- अजवाइन और काला नमक का सेवन से एसिडिटी की वजह से आ रही खट्टी डकार से राहत मिलती है। इसलिए खट्टी डकार से राहत पाने के लिए आप अजवाइन को चबाकर खाएं और फिर गुनगुना पानी पी लें।

अत्यधिक पानी पीने से होने वाले रोग

 जलाधिक्यात् मनुष्याणाम् आमवृद्धि: प्रजायते । आमवृदध्या तु मन्दाग्नि मन्दग्नो च अपि अजीर्णता । अजीर्णे ज्वरोत्पति ज्वरात् वै धातुनाशनम् धातुनाशात सर्वे रोगाः जायन्ते च उत्तरोतरम् ।। योगरत्नाकर में कहा गया है ,जरूरत से ज्यादा पानी पीने से आम बनेगा ,आम  बनने से अग्नि मंद हो जाएगी |  जब किसी की मृत्यु होती है तो शरीर में ज्वर रहता है | जब तक आपकी अग्नि मजबूत है तो कोई बीमारी आपका कुछ नहीं कर पायेगी |  WHO की रिपोर्ट के अनुसार हम सबके शरीर में TB के cell है ,परन्तु हमें TB नहीं होता क्योंकि हमारी अग्नि मजबूत है | ज्वर के कारण धातुओं का नाश होता है | जैसे ही धातु का नाश होता है तो सब रोग शरीर में आने लगते है |  अत्यधिक पानी पीने से होने वाले रोग  आधमान (गैस होना ,पेट फुला रहना ,गुड़गुड़ होना ),आमदोष ,तृषा (बार बार प्यास लगना ) ,निंद्रा तंद्रा (आलास होना ),आँखों का भारीपन (शरीर में ताकत न होना ) ,श्वास ,पीनस (नजला ) ,कास (सुखी खांसी आना ) ,मंदाग्नि ,लालस्राव (मुँह से लार गिरना ) पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी के किडनी एक्सपर्ट डॉक्टर स्टेनले गोल्डफैर्ब ने एक मशहूर अंग्रे...

गर्मियों में पीने वाला सूप

  1. पालक सूप = पालक की तासीर बहुत ठंडी होती है। गर्मियों में पालक का सूप पीने से शरीर ठंडक मिलती है। इसलिए गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडक देने के लिए पालक का सूप जरूर पिएं। 2. खीरा सूप खीरा की तासीर बहुत ठंडी होती है। साथ ही खीरा में पानी अधिक मात्रा में होती है, जिससे शरीर को पर्याप्त पानी मिलता है और इससे शरीर को ठंडक मिलती है। 3. टमाटर सूप गर्मियों में टमाटर का सूप पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। 4. मशरूम मशरूम की तासीर बहुत ठंडी होती है। इसलिए गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडक देने के लिए मशरूम के सूप का सेवन जरूर करें। इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है।

रात को कितना पानी पीना चाहिए

 महर्षि चरक कहते है ,गीलापन पैदा करने वाली चीज़ों में ,स्तम्बह्न (stiffness रोकने वाली चीज़ों में ) पानी सर्वश्रेष्ठ है |  रात के समय आप कोई भी औषधि लेते हो तो वह गले के ऊपर के हिस्से की बहुत अच्छी औषधि हो सकती है |  मतलब आपको आँख की समस्या है या दिमाग के रोग है या कान की समस्या है जैसे बहुत ज्यादा चिंता करना ,नींद न आना ,या गले की बीमारी है या cervical spondylitis,कान के रोग तो उनके लिए दवा रात को लेनी चाहिए |  अगर रात को पानी पीते है तो गले की बीमारियाँ पैदा करेगा |  साइनस ,नाक की एलर्जी ,कान से पस निकलना ,दिमाग के रोग ,गले में जकड़न हो जाना , cervical  spondylitis हो जाना |  रात को पानी जो ज्यादा पीते है वो नाक से पानी बहना या गले में दर्द की समस्या लेकर आते है |  अगर आपको रात को पानी पीना भी है तो गरम पानी पीजिये |  बिना प्यास के पानी मत पिओ |