Posts

सेब के सिरके ( Apple Cider Vinegar )

  सेब के सिरके ( Apple Cider Vinegar ) से मस्सो (Warts ) का आसन घरेलु इलाज !! ==--=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-= अगर आप या आपके किसी परिचित को मस्से की शिकायत हो तो ये प्रयोग आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है आपने अक्सर देखा होगा के कुछ लोगों के हाथों-पैरों, चेहरे या शरीर के किसी भी हिस्से में दानेदार छोटा सा उभार सा होता है . इसे हम मस्से या Warts कहते हैं. ये मस्से बहुत ही जिद्दी और मुश्किल से छुटते हैं . देखा गया है कि लोगों ने मस्सों से छुट्कारा पाने के लिए कई तरह कि स्किन सर्जरी भी करवाई हैं परन्तु फिर भी ये मस्से दोबारा हो जाते हैं . तो चलिए आज हम आपको एक छोटे से और बिलकुल ही साधारण से तरीके से इनसे छुट्कारा दिलाने का प्रयत्न करते हैं बहुत से लोगों ने इस प्रयोग से मस्सो से हमेशा के लिए छुटकारा पाया है आप भी यकीनन लाभान्वित होंगे. सेब के सिरके से करे मस्से को दूर. इसके लिए आपको सिर्फ ये करना है के सेब का सिरका (apple cider vinegar) को एक cotton Ball से लगा कर मस्से पर लगा कर रखना है और फिर इसे Tape से कवर करना है ताकि मस्से को हवा ना मिल सके, विनेगर लगने पर इसमें थोड़ी से जलन म...

गर्म भोजन करना क्यों करना चाहिए..

  आयुर्वेद कहता है---- #उष्णमश्नीयात् -- उष्णं हि भुज्यमानं स्वदते, भुक्तं चाग्निमौदर्यमुदीरयति, क्षिप्रं जरां गच्छति, वातमनुलोमयति, श्लेष्माणं च परिह्रासयति; तस्मादुष्णमश्नीयात्।। (चरक०विमान०अ० १/२४(१)) गर्म भोजन करना चाहिए-- क्योंकि #गर्म भोजन करने से भोजन में स्वाद मालूम होता है, (Feels taste in food) खाने पर उदर की अग्नि तीव्र होती है;( hot food stimulates digestive secretions) भोजन शीघ्र ही पच जाता है ,(Eaten food Digests easily) वायु का अनुलोमन होता है (Abdominal natural air passes through its natural path) कफ का शोषण हो जाता है। (Absorbs excessive Kaph dosha)

तरबूज के बीज

  तरबूज तो आप खाते ही होंगे पर इसके बीज का आप क्या करते हैं? जाहिर है आप इसके बीज को फेंक ही देते होंगे। लेकिन इसके स्वास्थ लाभ ( Health Benefits) को जानने के बाद शायद आप ऐसा नहीं करेंगे? तरबूज के बीज को चबाकर खाएं या फिर इसके तेल का इस्तेमाल करें, दोनों ही रूप में यह फायदेमंद है। आयरन, पोटैशियम और विटामिन्स से भरपूर तरबूज के बीज सेहत, स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम हृदय की कार्यप्रणाली को नॉर्मल रखता है और मेटाबॉलिक सिस्टम (metabolic system) को सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह कार्डियोवस्कुलर रोगों और हाइपरटेंशन में भी फायदेमंद है। तरबूज के बीज हमारी पाचन प्रकिरिया ( Digestion) के लिए बेहद लाभकारी होते है | जब हम भुने हुए या पकाए हुए बीजों का सेवन करते है वह हमारे पाचन तन्त्र ( Digestion system) से हो कर गुज़रते है और वह तुरंत ही पाचन तन्त्र की किरिया में सुधार कर देते है | तरबूज के बीजों में कई ऐसे गुण पाए जाते है जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते है जसी के :-फाइबर … जो पाचन किरिया में सुधार , anti- inflammations, और पीलिया जैसे रोगों के लिए जरुरी होता ...

क्या न पचने पर क्या खाएं ?

  दूध ना पचे तो ~ सोंफ। -दही ना पचे तो ~ सोंठ। -छाछ ना पचे तो ~जीरा व काली मिर्च। -अरबी व मूली ना पचे तो ~ अजवायन। -कड़ी ना पचे तो ~ कड़ी पत्ता। -तैल, घी, ना पचे तो ~ कलौंजी। -पनीर ना पचे तो ~ भुना जीरा। -भोजन ना पचे तो ~ गर्म जल। -केला ना पचे तो ~ इलायची* -ख़रबूज़ा ना पचे तो ~ मिश्री का उपयोग करें। आटे को पचाने के लिए अदरक या ककड़ी खाएं | कुलथ की दाल तिल के तेल में छोंकने से जल्दी पचती है | मूली को सरसों के तेल में छोंकने से जल्दी पचती है | आलू के साथ गेहूं दिक्कत करती है ,परन्तु चावल का मांड या मांड वाला चावल जल्दी पचता है |  आम के बाद ठंडा दूध मिश्री मिलाकर ले ,अगर आम खट्टा है तो गुनगुना पानी या जामुन ले |  बेल ,मटर के साथ सौंठ या अदरक ले | जल्दी पचेगा और गैस नहीं करेगा |  घी के साथ नींबू का उपयोग करने पर ,पेट पर भार नहीं पड़ेगा |  खिचड़ी में नमक डालने से पच जाती है |  लहसुन की काट है छाछ ,दूध 

सुबह गुनगुने पानी में शहद डालकर पीने के दस लाभ

  गुनगुने पानी के साथ शहद और नींबू के नियमित सेवन से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से हमेशा के लिए निजात मिल सकता है। गुनगुने पानी में शहद के फायदे इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीना स् ‍ वास् ‍ थ् ‍ य के लिए अच् ‍ छा होता है। शहद को गर्म पानी के साथ लेने से वजन कम होता है। और इसके नियमित सेवन से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से हमेशा के लिए निजात मिल सकती है। हम आपके लिए लेकर आए हैं गुनगुने पानी के साथ शहद का सेवन करने के फायदों के बारे में। पाचन सुधारे अच्छे पाचन के लिए सुबह गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीना चाहिए। यह पेट को साफ करने में मदद करता है। यह लीवर में रस के उत् ‍ पादन को बढ़ाता है जिससे पाचन में मदद मिलती है। नींबू में मौजूद एसिड आपके पाचन तंत्र में मदद करता है और अवांछित विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा शहद एक एंटीबैक् ‍ टीरियल के रूप में कार्य करता है और आपके शरीर में मौजूद किसी भी तरह के संक्रमण को दूर करने में मदद करता है। कब् ‍ ज दूर करें यह मिश्रण कब् ‍ ज के लिए तत् ‍ काल उपाय है। य...

गर्म पानी पीने से होगा इन रोगो में आश्चर्यजनक फायदा।

  गर्म पानी का सेवन सुबह खाली पेट, भोजन के उपरान्त और दिन में जब समय मिले पीने से आश्चर्यजनक फायदे होते हैं। ये ऐसे ऐसे रोगो में फायदा करता है जिनके लिए हम दवा ले ले कर परेशान रहते हैं। आइये जाने। शारीरिक दर्द। मोटे रोगियों, गठिया तथा जोड़ों में दर्द व् सूजन या जैसा भी शारीरिक दर्द हो आदि के लिए गर्म पानी का सेवन अति उत्तम है। मासिक धर्म सम्बन्धी समस्याएं। स्त्रियों के मासिक धर्म की अनियमितता दूर हो जाती है। अगर मासिक कष्टदायक आते हैं तो भी गर्म पानी पीने से बहुत लाभ होता है। पीरियड्स में रेगुलर गर्म पानी पियें। पेट के रोग। गर्म पानी पीने से कब्ज नहीं रहती। पेट में कृमि नष्ट होकर कीड़ों की उत्पत्ति रुक जाती है। आमाशय की सूजन (कोलाइटिस) पेचिश आदि दूर होते है। अधिक गैस बनना, अजीर्ण व् पेट फूलना आदि बंद हो जाता हैं। यकृत, आमाशय और आंतो को भी शक्ति मिलती है। मोटापा कम करने में। गर्म जल के सेवन से प्रसव के बाद बढ़ा हुआ पेट सामान्य आकार में सुडौल रूप में आ जाता है। खाने के एक घंटे के बाद एक गिलास गर्म पानी में एक निम्बू निचोड़ कर पीने से चाय की तरह पीने से शरीर का मोटापा दूर होता हैं। सुंदरत...

अजवाइन और काला नमक के फायदे

  एसिडिटी से राहत दिलाने में फायदेमंद- अजवाइन और काला नमक में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो एसिडिटी और पेट की गड़बड़ी से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसलिए एसिडिटी से राहत पाने के लिए आप अजवाइन को चबाकर खाएं और फिर गुनगुना पानी पी लें। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। पेट दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद- अजवाइन में एंटीस्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव के साथ थाइमोल नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो पेट दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर में बनी गैस, अपच और कब्ज को दूर करने में मदद करता है। इसलिए पेट दर्द से राहत पाने के लिए आप अजवाइन को चबाकर खाएं और फिर गुनगुना पानी पी लें। खट्टी डकार से राहत दिलाने में फायदेमंद- अजवाइन और काला नमक का सेवन से एसिडिटी की वजह से आ रही खट्टी डकार से राहत मिलती है। इसलिए खट्टी डकार से राहत पाने के लिए आप अजवाइन को चबाकर खाएं और फिर गुनगुना पानी पी लें।