सलाद खाते समय गलती न करें

 1 सलाद में सबसे ज्यादा फाइबर होते हैं। सलाद खाने से आपकी भूख आसानी से संतुस्ट हो जाती है। सलाद को खाना खाने से पहले खाना चाहिए। आधे से एक घंटा पहले अगर आप सलाद खाते हैं तो इससे आपको खाना खाते समय कम भूख लगती है जिस वजह से आप कम रोटी या चावल खाते हैं यानि आप कम कार्ब लेते हैं जिस वजह से आपका वजन भी कंट्रोल हो रहा है और आपको सारे प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल भी मिल रहे हैं।

2सलाद जितना सादा होता है उतना ही हेल्दी होता है
3 सलाद में नमक नहीं डालना चाहिए और अगर आप सलाद में नमक डाल ही रहे हैं तो फिर काला नमक या सेंधा नमक डालें ये ज्यादा हेल्दी होता है।
4 फ्रूट सलाद ना तो रात को खाना खाने से पहले खाएं और ना ही फ्रूट सलाद को आप खाना खाने के बाद खाएं दोनों की कंडीशन में ये आपको नुकसान पहुंचाता है। आपका शुगर लेवल अचानक से इतना बढ़ जाता है कि आप खुद को अस्वस्थ महसूस करने लगते हैं। आप इसे दिन में खाएं या फिर आप दिन में कोई एक फ्रूट भी खाते हैं तो जरूर नहीं है कि आपको फ्रूट सलाद खाना है।
5 स्प्राउट सलाद को खाने की तरह नहीं खाना चाहिए बल्कि आप इसे मिड डे मील की तरह खाएं तो आपके लिए ये हेल्दी सलाद बन जाएगा। स्प्राउट सलाद के साथ आप खीरा, टमाटर, उबले हुए आलू और प्याज भी डाल सकते हैं इसमें नमक हल्का रखें और चाहें तो इसमें नींबू डाल लें। नींबू में विटामिन सी होता है जो आपके लिए फायदेमंद है।
6.खाने के साथ सलाद न खाएं अगर आप ऐसा करते हैं तो ये आपके स्वास्थ्य को फायदा नहीं नुकसान पहुंचा सकता है।
7 सलाद में मिर्च, काली मिर्च पावडर, तेल आदि नहीं डालना चाहिए। अगर लगता है की ये सब डालने से आप सलाद को हेल्दी बना रही हैं तो ऐसा नहीं है बल्कि इससे सलाद के बाकि पोषक तत्व भी खत्म हो जाते हैं जिससे आपको कोई फायदा नहीं मिलता। चाट मसाला तो सलाद पर बिल्कुल भी नहीं डालकर खाना चाहिए।
8 रसदार तरबूज और टमाटर से बनी सलाद में 95 प्रतिशत पानी होता है। यह सलाद न केवल आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है बल्कि पोषक तत्वों की मात्रा को बढ़ाने में भी मदद करता है। यह सलाद अन्य पोषक तत्वों के मुकाबले विटामिन सी और ए के सेवन को बढ़ा देता है।
9. खीरा गर्मी में निरंतर एनर्जी प्रदान करने वाला और दिनभर हाइड्रेट रखने वाले बहुत अच्छे स्रोत के रूप में जाना जाता है। और पुदीना को गर्मियों में विशेष उपयोगी सुगंधित औषधि माना जाता है। यह रुचिकर, पचने में हल्का और विकृत कफ को बाहर करने वाला होता है। इसके अलावा, इन दोनों को मिक्स करने से शरीर अच्छे से डिटॉक्सीफाइंग होने के अलावा प्रचुर मात्रा में मिनरल और विटामिन भी देता है।

Comments

Popular posts from this blog

आपकी रसोई में छिपा है कैंसर और अन्य बिमारियों का इलाज़

विपरीत आहार से बचिए

शहद