शहद

 चक्षुष्यं छेदि तृट्श्लेष्मविषहिध्मास्रपित्तनुत् । मेहकुष्ठकृमिच्छर्दिश्वासकासातिसारजित् । व्रणशोधनसन्धानरोपणं वातल मधु ।।

रूक्षं कषायमधुरं तत्तुल्या मधुशर्करा ।

(अ.ह.5.51)

मधु (शहद)आँखों के लिये उपयोगी, छेदनगुणवाला(कफ को निकालने वाला),प्यास, कफ, विष, हिचकी और रक्तपित्तनाशक, प्रमेह, कुष्ठ, कृमि, वमन, श्वास, कास और अतिसारशामक, व्रणशोधक, व्रणसन्धानक, घाव को भरने वाला, वायुकारक, रूक्ष, कषाय और मधुर हैं। मधु शर्करा के गुण मधु के समान हैं। 

मधुशर्करा- मधु को नये मिट्टी के पात्र में रखने से जब उसका द्रव भाग शुष्क हो जाता है, तब भाग मधु का बचता है, वह दानेदार मधु शर्करा है।


 शहद में फ्रूट ग्लूकोज, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फेट, सोडियम, क्लोरीन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे गुण होते हैं, जो शरीर को बैक्टीरिया से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें एंटीसेप्टिक, एंटीबायोटिक, विटामिन बी1 और बी6 भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जोकि सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए फायदेमंद है।

  • शरीर को देता है एनर्जी
शहद में मौजूद ग्लूकोज को शरीर तुरंत एब्सोर्ब कर लेता है, जिससे दिनभर बॉडी में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही एक्सरसाइज से पहले 1/2 चम्मच शहद खाने से थकान महसूस नहीं होती। आप चाय या कॉफी में चीनी की बजाए शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • खांसी में फायदेमंद
रोजाना 2 चम्मच शहद खाने से खांसी में आराम मिलता है।साथ ही इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होने के कारण इसका सेवन इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी खत्म करता है। साथ ही ये कफ को पतला करते हैं फिर कफ को पतला कर बाहर निकलाते हैं।
  • दिल की बीमारी से रखें सुरक्षित
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, शहद का सेवन खून में पॉलीफोनिक एंटीऑक्सीडेंट्स का लेवल बढ़ाता है, जिससे आप दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं।
  • बेहतर नींद
शहद से सेरोटोनिन कैमिकल निकलता है, जो मूड को अच्छा बनाता है। दरअसल, शरीर इस सेरोटोनिन कैमिकल को मेलाटोनिन केमिकल में बदल देता है, जो खराब नींद के लिए जिम्मेदार होता है। ऐसे में अगर अगर आपको भी अनिद्रा की समस्या है तो रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में शहद मिलाकर पिएं। इससे नींद अच्छी आएगी।
  • मजबूत इम्यून सिस्टम
एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होने के कारण शहद का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद और और नींबू का रस मिलाकर पीना सेहत के लिए फायदेमद होता है।
  • ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल
रोजाना 1 चम्मच खाने या गर्म पानी में इसे मिलाकर पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
  • वजन करे कम
शहद भूख को नियंत्रित करता है, जिससे वजन कम होता है। स्टडी में यह भी बताया गया है कि रात को सोने से पहले शहद का सेवन करने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती हैं। इसके अलावा आप चाय, कॉफी या किसी भी वेट लूज ड्रिंक में चीनी की बजाए शहद का इस्तेमाल करें। इससे वजन कंट्रोल में रहेगा।

  • इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनाने में फायदेमंद
शहद में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और संक्रमण को भी दूर करते हैं।
  • त्वचा पर नमी बनाने में फायदेमंद
शहद में मॉइस्चराइजिंग और पौष्टिक गुण पाए जाते हैं जो त्वचा पर नमी बनाएं रखने में मदद करते है।


  • पुराना शहद कभी मत फेकना,अगर वह शुद्ध शहद है तो कभी ख़राब नहीं होगा | यह जितना पुराना होगा ,उतने इसके गुण बढ़ते जायेंगे | पुराना शहद ग्राही होता है और चीज़ों को रोकने का काम करता है और अति लेखन मतलब अच्छा खासा पतलापन करता है | जिनको मोटापा ,thyroid ,fatty liver ,diabetes है ,उनके लिए बहुत अच्छा है |
           शहद  यदि नया है तो वह आपका वीर्य बल बढ़ाएगा और यदि शहद पुराना है 1 साल या उससे भी अधिक तो वह                आपके कफ दोष का नष्ट करेगा जैसे कि अस्थमा,साइनस और बलगम खांसी इसमें दिया जाता है यदि नया शहद             अस्थमा, कफ वाले को देंगे या तो वह काम नहीं करेगा या बहुत कम फायदा करेगा या हो सकता है उसको उल्टा             असर दिखाएं इसलिए हमेशा कफ रोगी को पुराना शहद  दो और वीर्य बाल बढ़ाने की औषधि लेनी है तो नया                     शहद उपयोग करें तो ज्यादा गुणकारी होता यदि पुराना शहद ना मिले तो फिर नए शहद को कांच के मर्तमान में              भर के थोड़ा सा  सफेद मलमल के कपड़े से ढके, एक का दो घंटा धूप लगवा ली जाती है| 
  • मोटे-पतले सबके लिए suitable दवा शहद:जानिए खाने के सही- मोटे हो या पतले सबके लिए शहद एक कमाल की दवा है, ऐसे लोग जिनका वजन बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है वह कम करना चाहते हैं या बहुत दुबले पतले हैं वह एक टॉनिक के तौर पर कोई दवा ढूंढ रहे तो उसमें शहद दोनों के लिए फायदेमंद रहेगा | आयुर्वेद में कहा गया है कि शहद जिसे मधु भी कहते है , आयुर्वेद में वह पतले लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद है अगर वह ताजा हो तो मतलब शहद जो एक साल तक का होता है मतलब निकालकर उसे एक साल नहीं हुआ है उसे ताजा शहर बोलेंगे ऐसा शहर वजन बढ़ाने का काम करता है तो आप में से ऐसे लोग जो वजन बढ़ाना चाहते हैं तो वह जो ताजा शहद होता है इसे 1 साल ना हुए हो उसे एक गिलास दूध के साथ अगर सुबह खाली पेट लेते हैं तो फायदेमंद रहेगा | वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए एक साल पुराना शहर फायदेमंद रहेगा तो वजन कम करने के लिए आप एक चम्मच शहद पुराना वाला और उसमें एक चम्मच त्रिफला पाउडर मिलाकर सुबह खाली पेट लेते हैं तो मोटापा या वेट लॉस करने में आपकी मदद रहेगी| 

Comments

Popular posts from this blog

आपकी रसोई में छिपा है कैंसर और अन्य बिमारियों का इलाज़

विपरीत आहार से बचिए