गुड़ -Jaggery
कफ गुड़ का अदरक के साथ सेवन किया जाये तो इससे कफ यानि बलगम जैसे समस्याओं को दूर किया जा सकता है । पित्त वहीँ अगर इसका सेवन अगर हरड़ के साथ किया जाये तो यह पित्त का नाश करता है । वात यदि इसका उपयोग सौंठ के साथ किया जाये तो यह वात दोष सम्बन्धित बीमारियों को दूर करता है। *सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे* 1 गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दी के दिनों में इसका सेवन आपको गर्माहट देने में बेहद कारगर होता है। सर्दी में गुड़ का प्रति दिन सेवन आपको सर्दी, खांसी और जुकाम से भी बचाता है। 2 सर्दी के दिनों में आम तौर पर रक्तसंचार बहुत धीमा होता है। लेकिन गुड़ का नि यमित सेवन करना रक्तसंचार को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही रक्तचाप की समस्याओं में भी फायदेमंद है। 3 इन दिनों में गले और फेफड़ों में संक्रमण बहुत जल्दी फैलता है। इससे बचने में भी गुड़ का सेवन आपकी बहुत मदद कर सकता है। सर्दी और संक्रमण की दवाईयों में गुड़ का प्रयोग किया जाता है। 4 पाचन संबंधी समस्याओं के इलाज में भी गुड़ का सेवन बहुत लाभकारी है। खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाना...