सुबह क्या खाएं - Breakfast options

 आयुर्वेद में दिन में 2 बार खाना खाने के लिए बोला है ,जैसे की अग्निहोत्र यज्ञ| 

एक सुबह सूर्योदय के एक प्रहर के बाद और एक सूर्यास्त के आस पास | 


  • मूँग का पानी पीना - जिनको भूख खुलकर नहीं लगती और सोचते है की पेट में कुछ चला जाये | 
    • मसूर या अरहर की दाल का पानी ले सकते है | 
    • कफ ,पित्त के लिए 
    • मोटे लोग ,जिनको भूख नहीं लगती ,अम्लपित्त है ,भूख नहीं लगती ,खून बहुत ख़राब हो जाते है ,बीमार बहुत जल्दी हो जाते है | 
    • कफ वाले कुलथ के दाल का पानी ले सकते है ,पित्त वाले नहीं ले सकते | 
  • हींग वाला पानी ले सकते है ,हींग की 2 -3 चुटकी घी में भूनकर ,2 -3 चुटकी काला नमक डालकर और नींबू डालकर पानी पिओ | 
  • मुन्नका का पानी -20 -25 मुन्नका भिगोकर सुबह उसका पानी पी लो | 

  • मूंग या कुल्थ की उबली हुई दाल -
      • जिनको भूख लगती है वो मुंग की दाल उबाल कर खाओ ,जिनको वजन घटाना है वो इसमें प्याज़,टमाटर ,गाजर ,खीरा ,ककड़ी ,चुकंदर डालकर खाएं 
      • जिनको वजन बढ़ाना है वो उबली हुई दाल को घी में भूनकर ,जीरा प्याज़ वगैरह डालकर खाएं | 
    • ऐसे ही चना खा सकते है ,इसे घी में भूनकर खाना है क्योंकि बहुत गैस बनाता है ,अगर ऐसे ही हजम हो जाये तो ऐसे भी खा सकते है | 
    • उपमा - कफ पित्त बढ़ाता है ,जिनकी अग्नि अच्छी है वो खाएं नहीं तो कम मात्रा में खाएं | 
    • पोहा - पोहा भारी होता है ,अगर अग्नि कमजोर है तो कम मात्रा में खाएं | 
    • सत्तू -सत्तू ले सकते है ,जिनको गर्मी बहुत लगती है वो ले सकते है ,इसमें विषम मात्रा में घी और शहद डाल सकते है ,ऐसा करने से वो बलवर्धक  हो जायेगा | 
    • दूध - जिनको शरीर बनाना है ,वो 2 चम्मच मक्खन , चार चम्मच शहद , 2 चम्मच मिश्री लें और ऊपर से दूध ले ले | 
      • इससे सातों धातुंए पुष्ट होती है ,
      • मक्खन आँख और दिमाग पर बहुत अच्छा काम करता है | 
      • शहद भी आँख और दिमाग पर बहुत अच्छा काम करता है | 
      • दूध है तो इन सब को शुक्र धातु तक लेकर जायेगा | 

      • उनको बच्चों को दे सकते है जिनको बहुत ज्यादा लम्बाई बढ़ानी है ,शरीर बनाना है ,बहुत ज्यादा भूख लगती है ,बहुत ज्यादा श्रम करते है | 
    • फल -
      • अगर मोटे है ,वजन कम करना है ,cholesterol , diabetes है तो 
        • बेल ,कपित (KETH ) , आँवला ,पपीता ,जामुन 

      • जो लोग पतले है और शरीर बनाना है उनके लिए मीठे फल ज्यादा अच्छे रहेंगे | 
        • आम ,अंगूर ,खजूर ,मुन्नका ,अंजीर ,नारियल ,गन्ना ,फालसा ,आलू बुखारा ,केला 
    • लड्डू 
      • गुड़ + मूंगफली -आयरन ,प्रोटीन का स्त्रोत ,जिनको वजन बढ़ाना है | 
      • अगर पुराना गुड़ है तो मोटे लोग भी खा सकते है | 
      • मूंगफली ,तिल गुड़ का एक लड्डू मोटे लोग भी खा सकते है | 
      • पुराना गुड़ कफ शामक है | 
      • बेसन का लड्डू 
      • राजगिरा का लड्डू 

    • Dry Fruits 
      • मोटे लोगों के लिए काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स थोड़ी मात्रा में अच्छे होंगे ,
      • पतले लोगों के लिए बादाम अच्छा है | खजूर और अंजीर को भी ले सकते है | 
      • 100 मिली दूध में ,100 मिली दूध में 2 खजूर ,3 अंजीर ,15 -20 मुन्नका उबाल लो ,जब  पानी खत्म हो जाये तो उसे खा लो और दूध पी लो | 
    • इडली ,डोसा ,उपमा - वजन बढ़ाती है ,
    • मेंदु वड़ा 
    • परांठा खा सकते  है | 
    • सूजी का शिरा या हलवा खा सकते है | 

    अगर हजम न हो?

    • अदरक और सेंधा नमक लो खाने से पहले | 
    • खाने में हींग और अजवायन डालें | 
    • खाने के बाद सीने में बहुत भारी पन लगता है ,तो अजवायन 3 -4 चुटकी घी में सेको ,थोड़ा सा नमक डालो और चबा चबा कर खा लो | 
    • अगर शक है की रात का खाना हजम हुआ या नहीं 
    • 3 चुटकी हरड़ + 2 चुटकी सौंठ + 1  चुटकी  सेंधा नमक खा लो ,फिर जो भी खाने में मन है वो खा सकते हो | 

    Comments

    Popular posts from this blog

    आपकी रसोई में छिपा है कैंसर और अन्य बिमारियों का इलाज़

    विपरीत आहार से बचिए

    शहद