आयुर्वेद में दिन में 2 बार खाना खाने के लिए बोला है ,जैसे की अग्निहोत्र यज्ञ| एक सुबह सूर्योदय के एक प्रहर के बाद और एक सूर्यास्त के आस पास | मूँग का पानी पीना - जिनको भूख खुलकर नहीं लगती और सोचते है की पेट में कुछ चला जाये | मसूर या अरहर की दाल का पानी ले सकते है | कफ ,पित्त के लिए मोटे लोग ,जिनको भूख नहीं लगती ,अम्लपित्त है ,भूख नहीं लगती ,खून बहुत ख़राब हो जाते है ,बीमार बहुत जल्दी हो जाते है | कफ वाले कुलथ के दाल का पानी ले सकते है ,पित्त वाले नहीं ले सकते | हींग वाला पानी ले सकते है ,हींग की 2 -3 चुटकी घी में भूनकर ,2 -3 चुटकी काला नमक डालकर और नींबू डालकर पानी पिओ | मुन्नका का पानी -20 -25 मुन्नका भिगोकर सुबह उसका पानी पी लो | मूंग या कुल्थ की उबली हुई दाल - जिनको भूख लगती है वो मुंग की दाल उबाल कर खाओ ,जिनको वजन घटाना है वो इसमें प्याज़,टमाटर ,गाजर ,खीरा ,ककड़ी ,चुकंदर डालकर खाएं जिनको वजन बढ़ाना है वो उबली हुई दाल को घी में भूनकर ,जीरा प्याज़ वगैरह डालकर खाएं | ऐसे ही चना खा सकते है ,इसे घी में भूनकर खाना है क...