Posts

सेहत के लिए अमृत है घड़े का पानी

  गरीबों का फ्रिज घड़े का पानी स् ‍ वास् ‍ थ् ‍ य के लिहाज से अमृत होता है, लेकिन इसे ऐसे ही अमृत नहीं बोलते, बल्कि वास् ‍ तव में घड़े का पानी सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद है, इसके फायदों को जानकर घड़े का पानी पीना शुरू कर देंगे आप। 1:- अमृत है घड़े का पानी पीढ़ियों से, भारतीय घरों में पानी स् ‍ टोर करने के लिए मिट्टी के बर्तन यानी घड़े का इस्तेमाल किया जाता है। आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो इन्हीं मिट्टी से बने बर्तनो में पानी पीते है। ऐसे लोगों का मानना है कि मिट्टी की भीनी-भीनी खुशबू के कारण घड़े का पानी पीने का आनंद और इसका लाभ अलग है। दरअसल, मिट्टी में कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता पाई जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार मिट्टी के बर्तनों में पानी रखा जाए, तो उसमें मिट्टी के गुण आ जाते हैं। इसलिए घड़े में रखा पानी हमें स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। 2:- चयापचय Metabolism को बढ़ावा नियमित रूप से घड़े का पानी पीने से प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। प् ‍ लास्टिक की बोतलों में पानी स् ‍ टोर करने से, उसमें प् ‍ लास्टिक से अशुद्धियां इकट्ठी हो जाती है...

विपरीत आहार से बचिए

 आयुर्वेद (अष्ट्रांग हृदयम) में 18 प्रकार के विरुद्ध आहार बताए गए हैं, जो निम्नवत हैं:- 1. देश विरुद्ध - ठंडे देशों में ठंडा आहार। 2. काल विरुद्ध - रात्रि में दही खाना। 3. अग्नि विरुद्ध - मंदाग्नि वाले गुरु आहार करें। 4. मात्रा विरुद्ध - शहद व घी की समान मात्रा। 5. सात्यतम विरुद्ध - जो शरीर के अनुकूल न हो। 6. दोष विरुद्ध - किसका, कैसा, व्रत-त्योहार के अनुकूल भोजन न करना।  7. अवस्था विरुद्ध - अपनी अवस्था के विरुद्ध आहार। 8. क्रम विरुद्ध - कडुवा - तिक्त - मीठा खाना। 9. परिहार विरुद्ध - जैसे चाय के बाद जल का सेवन। 10. संस्कार विरुद्ध - दही, शहद गर्म करके खाना। 11. कोष्ठ विरुद्ध - जिसको खाकर कब्ज हो जाये। 12.  वीर्य विरुद्ध - दूध व मछली का सेवन। 13. उपचार विरुद्ध - परहेज के विरुद्ध आहार। 14. पाक विरूद्ध - सरसों के तेल में कबूतर का माँस पकाना। 15. संयोग विरुद्ध - दूध के साथ फल खाना। 16. हद विरुद्ध - बिना भूख के, चिंता, शोक, क्रोध में भोजन करना। 17. सम्पाद विरुद्ध - अच्छी गुणवत्ता का भोजन न करना। 18. विधि विरुद्ध - खाने के नियमों का पालन न करना। इन सात फलों को कभी मिलाकर न पिये...

जानिए सिर्फ एक मुरब्बे का हर रोज सेवन करने से हमारे शरीर में क्या बदलाव होते है...

 मुरब्बा खाने के बारे में... जानिए सिर्फ एक मुरब्बे का हर रोज सेवन करने से हमारे शरीर में क्या बदलाव होते है! आप सभी मुरब्बों के बारे में तो जानते ही होंगे क्योंकि आजकल सिर्फ आंवले का ही मुरब्बा नहीं आता है बल्कि कई तरह के मुरब्बे आते है जैसे गाजर, सेब, बेल आदि। और ये मुरब्बे हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से मुक्ति दिलाने में मदद करते है। अगर आप इन सब मुरब्बे में से हर रोज कोई भी एक मुरब्बे का सेवन करते है तो इससे हमारे शरीर को ठंडक मिलती है। क्योकि मुरब्बों में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन्स व मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते है। क्योंकि आजकल के बढ़ते प्रदूषण व गलत खानपान की वजह से हमारे शरीर के लिए इन पोषक तत्वों की बहुत ही जरुरत है। और हो भी क्यों न क्योकि आजकल हर दिन कोई न कोई बीमारी सुनने में मिलती है जो हमें बहुत ही परेशान कर देती है। ऐसे में अगर हम पहले ही अपने आपको इन बीमारियों से सुरक्षित कर ले तो कैसा लगेगा। इसलिए आपको हर रोज इन मुरब्बों में से कोई भी एक मुरब्बे का सेवन करना चाहिए। तो आइये जानते है की मुरब्बे किस तरह से हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते है... बेल का म...

काला नमक के फायदे

 रोज सुबह काला नमक (black salt) और पानी मिला कर पीना शुरु करें। इससे आपका ब्‍लड प्रेशर, ब्‍लड शुगर,ऊर्जा में सुधार, मोटापा और अन्‍य तरह की बीमारियां ठीक होंगी। काले नमक में 80 खनिज और जीवन के लिए वे सभी आवश्यक प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो जरुरी हैं। एेसे बनाए घोल.. नमक वाला पानी बनाने की विधिः एक गिलास हल्‍के गरम पानी में एक तिहाई छोटा चम्‍मच काला नमक मिलाइए। देखिए कि क्‍या काले नमक का टुकड़ा (क्रिस्‍टल) पानी में घुल चुका है। उसके बाद इसमें थोड़ा सा काला नमक और मिलाइए। जब आपको लगे कि पानी में नमक अब नहीं घुल रहा है तो, समझिए कि आपका घोल पीने के लिए तैयार हो गया है। ये होंगे अनगिनत लाभ... पाचन दुरुस्‍त करे– नमक वाला पानी पेट के अंदर प्राकृतिक नमक, हाइड्रोक्लोरिक एसिड और प्रोटीन को पचाने वाले इंजाइम को उत्‍तेजित करने में मदद करता है। इससे खाया गया भोजन आराम से पच जाता है। इसके अलावा इंटेस्‍टाइनिल ट्रैक्ट और लिवर में भी एंजाइम को उत्‍तेजित होने में मदद मिलती है, जिससे खाना पचने में आसानी होती है। नींद लाने में लाभदायक – अपरिष्कृत नमक में मौजूदा खनिज हमारी तंत्रिका तंत्र को शांत करत...

रसोई में क्या इस्तेमाल करें?

Image
  केवल सेंधा नमक प्रयोग करे! थायराईड बी पी और पेट ठीक होगा! केवल स्टील का कुकर ही प्रयोग करें! अल्युमेनियम में , मिले हुए लेड से होने वाले नुकसानों से बचेंगे! कोई भी रिफाइंड तेल ना खाकर, केवल तिल, मूंगफली, सरसों और नारियल का प्रयोग करें! रिफाइंड में, बहुत केमिकल होते है, जो शरीर में कई तरह की बीमारियाँ पैदा करते है! सोयाबीन बड़ी को, 2 घण्टे भिगो कर, मसल कर ज़हरीली झाग निकाल कर ही प्रयोग करे! रसोई में, एग्जास्ट फैन जरूरी है! प्रदुषित हवा बाहर करे! काम करते समय स्वयं को , अच्छा लगने वाला संगीत चलाएं। खाने में भी अच्छा प्रभाव आएगा और थकान कम होगी! देसी गाय के , घी का प्रयोग बढ़ाएं। अनेक रोग दूर होंगे, वजन नहीं बढ़ता है । ज्यादा से ज्यादा मीठा नीम/कढ़ी पत्ता खाने की चीजों में डालें, सभी का स्वास्थ्य ठीक करेगा! ज्यादा से ज्यादा चीजें, लोहे की कढ़ाई में ही बनाएं, आयरन की कमी किसी को नहीं होगी! *भोजन का समय निश्चित करे! पेट ठीक रहेगा। भोजन के बीच बात न करें, भोजन ज्यादा पोषण देगा।

अजीनोमोटो

 "दिमाग़ को पागल करने का मसाला शादी-ब्याह दावतों में भूल कर भी हलवाई को ना देवें ! आजकल व्यंजनों में, खासकर चायनीज वैरायटी में एक सफेद पाउडर या क्रिस्टल के रूप में मोनो सोडियम ग्लुटामेट(M.S.G.) नामक रसायन जिसे दुनिया अजीनोमोटो के नाम से जानती है,का प्रयोग बहुत बढ़ गया है, बिना यह जाने कि यह वास्तव में क्या है ?  अजीनोमोटो नाम तो असल में इसे बनाने वाली मूल चायनीज कम्पनी का है ! यह एक ऐसा रसायन है, जिसके जीभ पर स्पर्श के बाद जीभ भ्रमित हो जाती है और मस्तिष्क को झूठे संदेश भेजने लगती है। जिस सें सड़ा-गला या बेस्वाद खाना भी अच्छा महसूस होता है।  इस रसायन के प्रयोग से शरीर के अंगों -उपांगों और मस्तिष्क के बीच न्यूरोंस का नैटवर्क बाधित हो जाता है,जिसके दूरगामी दुष्परिणाम होते हैं।  चिकित्सकों के अनुसार अजीनोमोटो के प्रयोग से  1-एलर्जी,  2-पेट में अफारा,  3-सिरदर्द,  4-सीने में जलन,  5-बाॅडीे टिश्यूज में सूजन,  6-माइग्रेन आदि हो सकते है।  अजीनोमोटो से होने वाले रोग इतने व्यापक हो गये हैं कि अब इन्हें ‘चाइनीज रेस्टोरेंट सिंड्रोम कहा जाता है। ...

शंख के कुछ स्वास्थ्य – प्रयोग

 शंख के कुछ स्वास्थ्य – प्रयोग ================       🔹 शंख का स्वास्थ्य-हितकारी प्रयोग बताते हुए कहते हैं : “कोई बच्चा तोतला अथवा गूँगा है तो शंख में पानी रख दो । सुबह का रखा हुआ पानी शाम को, शाम का रखा हुआ पानी सुबह को ५० – ५० मि.ली. उस बच्चे को पिलाओ और उसके गले में छोटा-सा शंख बाँध दो । १ – २ चुटकी ( ५० से १०० मि.ग्रा. ) शंख भस्म शहद के साथ सुबह-शाम चटाओ तो वह बच्चा बोलने लग जायेगा । शंख भस्म अन्य कई रोगों में भी एक प्रभावकारी औषधि है" ।        🔹गर्भिणी स्त्री शंख का पानी पिये तो उसके कुटुम्ब में २-४ पीढ़ियों तक तोतला – गूँगा बच्चा नहीं पैदा होगा । यह हमारे भारत की खोज है, पाश्चत्य विज्ञानियों की खोज नहीं है । गूँगे और तोतले व्यक्ति को शंख फायदा करता है और शंख -ध्वनि वातावरण को शुद्ध करती है इतना ही नहीं, दूसरे भी बहुत सारे फायदे बताये गये हैं । जहाँ लोगों का समूह इकट्ठा होता है वहाँ शंखनाद पवित्र, सात्विक माना जाता है ।  🔹शंखजल का छिड़काव व पान क्यों ?🔹         🔹शंख में जल भरकर उसे पूजा-स्थान में रखे जाने और पूजा –...