अजीनोमोटो

 "दिमाग़ को पागल करने का मसाला शादी-ब्याह दावतों में भूल कर भी हलवाई को ना देवें !

आजकल व्यंजनों में, खासकर चायनीज वैरायटी में एक सफेद पाउडर या क्रिस्टल के रूप में मोनो सोडियम ग्लुटामेट(M.S.G.) नामक रसायन जिसे दुनिया अजीनोमोटो के नाम से जानती है,का प्रयोग बहुत बढ़ गया है,

बिना यह जाने कि यह वास्तव में क्या है ? 

अजीनोमोटो नाम तो असल में इसे बनाने वाली मूल चायनीज कम्पनी का है ! यह एक ऐसा रसायन है, जिसके जीभ पर स्पर्श के बाद जीभ भ्रमित हो जाती है और मस्तिष्क को झूठे संदेश भेजने लगती है। जिस सें सड़ा-गला या बेस्वाद खाना भी अच्छा महसूस होता है। 


इस रसायन के प्रयोग से शरीर के अंगों

-उपांगों और मस्तिष्क के बीच न्यूरोंस का नैटवर्क बाधित हो जाता है,जिसके दूरगामी दुष्परिणाम होते हैं। 


चिकित्सकों के अनुसार अजीनोमोटो के

प्रयोग से 

1-एलर्जी, 

2-पेट में अफारा, 

3-सिरदर्द, 

4-सीने में जलन, 

5-बाॅडीे टिश्यूज में सूजन, 

6-माइग्रेन आदि हो सकते है। 


अजीनोमोटो से होने वाले रोग इतने व्यापक हो गये हैं कि अब इन्हें ‘चाइनीज रेस्टोरेंट सिंड्रोम कहा जाता है।


दीर्घकाल में मस्तिष्काघा(Brain Hemorrhage)हो सकता है जिसकी वजह से लकवा होता है।


अमेरिका आदि बहुत से देशों में अजीनोमोटो पर प्रतिबंध है। 


न जाने फूड सेफ्टी एण्ड स्टैन्डर्ड अथाॅरिटी आॅफ इंडिया’ ने भारत में अजीनोमोटो को प्रतिबंधित क्यों नहीं किया है ? 


सुरक्षित खाद्य अभियान("Safe Food Abhiyan")की पाठकों से जोरदार अपील है कि दावतों में हलवाई द्वारा मंगाये जाने पर उसे अजीनोमोटो लाकर ना देवें।

हलवाई कहेगा कि चाट में मजा नहीं आयेगा,फिर भी इसका पूर्ण बहिष्कार करें। 

कुछ भी हो (AFTER ALL) दावत खाने वाले आपके प्रियजन हैं,आपके यहां दावत खाकर वे बीमार नही पड़ने चाहिए ! 

जब आपने बाकि सारा बढ़िया सामान लाकर दिया है तो लोगों को अजीनोमोटो के बिना भी खाने में,चाट में पूरा मजा आयेगा,आप निश्चिंत रहें। 

अजीनोमोटो तो हलवाई की अयोग्यता* को छिपाने व होटलों,ढाबों,कैटरर्स,स्ट्रीट फूड वैंडर्स द्वारा सड़े-गले सामान को आपके दिमाग को पागल बनाकर स्वादिष्ट महसूस कराने के लिए डाला जाता है।

क्या हलवाई की अयोग्यता का दंड अपने प्रियजनों को देंगे  ????



क्या आप जानते हैं, आपके जंक फूड के स्वाद को बढ़ाने वाला "अजीनोमोटो" कुछ और नहीं बल्कि धीमा जहर है...???


नहीं जानते हैं तो जानिये, क्या है ये जंक फूड में मिलाया जाने वाला अमृत..

"अजीनोमोटो"


सफेद रंग का चमकीला सा दिखने वाला मोनोसोडि़यम ग्लूटामेट (MSG) यानी अजीनोमोटो, एक सोडियम साल्ट है।

अगर आप चाइनीज़ डिश के दीवाने हैं तो यह आपको उसमें जरूर मिल जाएगा

क्योंकि यह एक मसाले के रूप में उनमें इस्तेमाल किया जाता है।

शायद ही आपको पता हो कि यह खाने का स्वाद बढ़ाने वाला मसाला वास्तव में जहर यह धीमा खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता बल्कि हमारी स्वाद ग्रन्थियों के कार्य को दबा देता है जिससे हमें खाने के बुरे स्वाद का पता नहीं लगता।

मूलतः इस का प्रयोग खाद्य की घटिया गुणवत्ता को छिपाने के लिए किया जाता है। यह सेहत के लिए भी बहुत खतरनाक होता है।


जान लें कि कैसे...??

● सिर दर्द, पसीना आना और चक्कर आने जैसी खतरनाक बीमारी आपको अजीनोमोटो से हो सकती है।

अगर आप इसके आदी हो चुके हैं और खाने में इसको बहुत प्रयोग करते हैं तो यह आपके दिमाग को भी नुकसान कर सकता है।

● इसको खाने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। चेहरे की सूजन और त्वचा में खिंचाव महसूस होना इसके कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

● इसका ज्यादा प्रयोग से धीरे धीरे सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत और आलस भी पैदा कर सकता है।

● इससे सर्दी जुखाम और थकान भी महसूस होती है।

● इसमें पाये जाने वाले एसिड सामग्रियों की वजह से यह पेट और गले में जलन भी पैदा कर सकता है।

● पेट के निचले भाग में दर्द, उल्टी आना और डायरिया इसके आम दुष्प्रभावों में से एक हैं।

● अजीनोमोटो आपके पैरों की मासपेशियों और घुटनों में दर्द पैदा कर सकता है।

● यह हड्डियों को कमज़ोर और शरीर द्वारा जितना भी कैल्शियम लिया गया हो, उसे कम कर देता है।

● उच्च रक्तचाप की समस्या से घिरे लोगों को यह बिल्कुल नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ और घट जाता है।

● व्यक्तियों को इससे माइग्रेन होने की समस्या भी हो सकती है। आपके सिर में दर्द पैदा हो रहा है तो उसे तुरंत ही खाना बंद कर दें।


अजीनोमोटो की उत्पादन प्रक्रिया भी विवादास्पद है...

कहा जाता है कि इसका उत्पादन जानवरों के शरीर से प्राप्त सामग्री से भी किया जा सकता है।


● अजीनोमोटो बच्चों के लिए बहुत हानिकारक है। इसके कारण स्कूल

जाने वाले ज्यादातर बच्चे सिरदर्द के शिकार हो रहे हैं।

● भोजन में एमएसजी का इस्तेमाल या प्रतिदिन एमएसजी (MSG) युक्त जंकफूड और प्रोसेस्ड फूड का असर बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर पड़ता है।

● कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि एमएसजी युक्त डाइट बच्चों में मोटापे की समस्या का एक कारण है। इसके अलावा यह बच्चों को भोजन के प्रति अंतिसंवेदनशील बना सकता है। मसलन, एमएसजी युक्त भोजन अधिक खाने के बाद हो सकता है कि बच्चे को किसी दूसरी डाइट से एलर्जी हो जाए।

● इसके अलावा, यह बच्चों के व्यवहार से संबंधित समस्याओं का भी एक कारण है।

● छिपा हो सकता है अजीनोमोटो अब पूरी दुनिया में मैगी नूडल बच्चे बड़े सभी चाव से खाते हैं, इस मैगी में जो राज की बात है, वो है हाईड्रोलाइज्ड ग्राउंडनट प्रोटीन (Hydrolyzed groundnut protein) और स्वाद वर्धक 635 डाईसोडियम रिबोनुक्लिओटाइड्स (635 Disodium ribonucleotides) यह कम्पनी यह दावा करती है कि इसमें अजीनोमोटो यानि MSG नहीं डाला गया है।

जबकि हाइड्रोलाइज़्ड ग्राउंडनट प्रोटीन (Hydrolyzed groundnut protein) पकने के बाद अजीनोमोटो यानि MSG में बदल जाता है और डाईसोडियम रिबो नुक्लेओटाइड्स (Disodium ribonucleotides) इसमें मदद करता है।

Comments

Popular posts from this blog

आपकी रसोई में छिपा है कैंसर और अन्य बिमारियों का इलाज़

विपरीत आहार से बचिए

शहद