पानी | Water

आहार ,निद्रा ,ब्रह्मचर्य हमारे जीवन के मूल स्तम्भ है | 
हमारे शरीर में 70 % पानी है | 

ज्यादा पानी पीने के नुकसान 
---------------------------------
  • जरूरत से ज्यादा या काम पानी बीमारी का कारण हो सकता है | 
  • जितनी प्यास हो उतना पानी पीना चाहिए ,बिना प्यास के पानी पिने से 60 से ज्यादा बीमारियां होती है | 
  • बिना प्यास के पिया गया पानी पाचन शक्ति को कमजोर करता है | पाचन शक्ति कमजोर होने से 7 धातुएं अच्छे से नहीं बनेगी | 
  • बिना प्यास पानी अगर ज्यादा दिन तक पिया जाये तो किडनी पर दबाव पड़ता है और कोशिकाओं में सूजन आ जाती है | 
  • हमारे शरीर में नमक होता है ,सोडियम की मात्रा 135 and 145 milliequivalents per liter (mEq/L). ज्यादा पानी पीने से सोडियम की मात्रा कम हो जाती है जिससे चक्कर आना ,उलटी आना ,दिमाग में सूजन होना  या मौत भी हो सकती है | 
  • आधुनिक विज्ञान में इसे Hyponatremia कहते है | 
  • शरीर में edema हो जाता है मतलब अगर कहीं से दबाये तो गड्ढा हो जाता है | यह बढ़ता बढ़ता दिमाग तक जा सकता है और सोडियम की कमी के कारण कोमा में जा सकते है | ज्यादा पानी पिने से मौत तक हो सकती है | 
  • 18 तरह के चरम रोग और 20 तरह के प्रमेह रोग अधिक पानी पीने से होते है | 
  • ज्यादा पानी किडनी को ख़राब करता है ,कम पानी पियें तो खून साफ़ नहीं होता | 
वाग्भट ऋषि द्वारा लिखी पुस्तक अष्टाङ्गसंग्रह का अध्याय नंबर 6,
श्लोक नंबर 321 वो कहते है।
"समीक्ष्य मात्रया युक्तममृतं विशमान्यथा।।

अर्थ-जल का सोच विचार कर मात्रपूर्वक प्रयोग अमृत के समान होता है। और अनुपयुक्त मात्रा में सेवन विष के समान होता है।
अब कितनी मात्रा?
अगले श्लोक में कहते है।
अतियोगेन सलिलं तृष्यतोऽ पि प्रयोजितम।
प्रयाति पित्तश्लेष्मत्वं जवारितस्य विशेषतः।।33।।

अर्थ-प्यास लगने पर भी अधिक मात्रा में जल का प्रयोग से वह जल पित्त  और कफ के रोग उत्पन्न करता है।
(मतलब उतना ही पानी पीयो जितनी प्यास हो)

  • ज्यादा पानी पीने से जठर अग्नि कमजोर होती है और अगर अग्नि खत्म हो गई मतलब शरीर खत्म हो गया | 
  • ज्यादा पानी पीने से आम विष बनता है ,मतलब जो खाना हम खाते है उसका पाचन नहीं होता | पानी को पचाने में शरीर की बहुत मेहनत लगती है और उसे 3 घंटे लगते है पचाने में | जरूरत से ज्यादा पानी पीने से आलस ,सुखी खांसी ,पेट  में  बहुत गैस भर जाना ,बुखार में ज्यादा पानी पीने से मुँह में लार बनना ,नाक से पतला पानी गिरना इत्यादि 
  • मांसपेशियों में ऐठन आ जाना ,जी मचलाना या अगर शरीर में जरूरत से ज्यादा पानी हो जाता है तो वो खाली जगह में भरने लगता है जैसे कोशिकाओं में , जिससे सूजन आने लगती है'| 

ठंडा पानी कब पिए ?
----------------------
  • यहाँ हम प्राकृतिक रूप से ठंडे पानी के बारे में बात कर रहे है | 
  • यह गर्मी से होने वाली सभी बिमारियों में औषधि है | 
  • जिनके हाथ पैर में जलन होती है या गरम खाने से तकलीफ होती है | 
  • जो लोग गरम वातावरण में रहते है जैसे धुप में या आग के पास (जैसे रसोई में, बेकरी ,हलवाई ,ईंट का भट्टा  )
  • जिनको शराब पिने से साइड इफ़ेक्ट हो 
  • जब चक्कर आ रहे हो ,उलटी हो ,आँखों के आगे अँधेरा आ जाये | 
  • अगर शरीर से कहीं से खून आएं (नाक से ,गुदा द्वार से ,पेशाब में ,)
  • अगर खाना खाने के बाद आँखों में ठन्डे पानी के छींटे मारें तो काफी बीमारयों से बच सकते है | 

ठंडा पानी किस ऋतु में पियें 
------------------------------

1. गर्मी (मई ,जून )
2 .सर्दी के शुरू में (अक्टूबर )


सुबह उठकर कितना पानी पीना चाहिए ?
-------------------------------------------
  • जितने पानी की प्यास हो ,प्यास से ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए | 
  • सुबह उठकर उसको ही पानी पीना चाहिए जो स्वस्थ है और शरीर शुद्ध है | 
सुबह ज्यादा पानी पीने के नुकसान 
--------------------------------------
घुटना दर्द ,अमल्पित ,शरीर में सूजन,नाक से पतला पानी ,खाना हजम न होना ,खाना पेट में पड़े रहना | 
दिल की बीमारयों में ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए | 


पानी पीकर निकालना  ?
-------------------------
यह कफ रोगों के लिए अच्छा है ,अगर स्वस्थ व्यक्ति नित्य ऐसा करता है तो चर्म रोग हो सकते है | 


रात को कितना पानी पियें ?
-----------------------------
  • रात को भर पेट पानी न पियें | 
  • रात को ज्यादा पानी पिने से गर्दन से ऊपर के रोग हो सकते है जैसे नाक से पानी बहना ,गले में दर्द इत्यादि|
  • अगर आपको गले से ऊपर के रोग है और रात को पानी पीना है तो थोड़ी मात्रा में गर्म पानी ले | 

बारिश के मौसम में कैसा पानी  पियें ?
--------------------------------------------
  • इस मौसम में शहद का पानी पियें | 
  • शहद अग्नि को बढ़ाता है | 
  • घाव को ठीक करता है | 
  • ख़राब दूषित पानी के कारण हुए रोग जैसे बुखार ,फोड़ा ,फुंसी इत्यादि से बचाता है | 
  • पानी पीते हुए शहद में आधे से एक चम्मच शहद डाल ले | 

उबला हुआ पानी 

  • 1 लीटर पानी को उबालो और जब 750 मिली रह जाये तो उसे इस्तेमाल करो ,ऐसा पानी वात रोगों में बहुत अच्छा है | सभी प्रकार के दर्द होना ,चाहे वो जोड़ों में दर्द हो या मासिक आने पर दर्द , गैस बहुत बनती हो या शरीर में चोट लगने के कारण दर्द हो | 
  • 1 लीटर पानी को उबालो और जब  500   मिली रह जाये तो उसे इस्तेमाल करो ,ऐसा पानी वात,पित्त ,कफ  रोगों में बहुत अच्छा है | 
  • 1 लीटर पानी को उबालो और जब  250   मिली रह जाये तो उसे इस्तेमाल करो ,ऐसा पानी सभी रोगों में बहुत अच्छा है और आरोगय देने की शक्ति रखता है  |  

अजीर्ण (अपच) भोजन पीया गया पानी

अजीर्णे भेषजं वारि, जीर्णे वारि बलप्रदम्।
भोजने चामृतं वारि, भोजनान्ते विषप्रदम्।
अजीर्ण (अपच) भोजन पीया गया पानी दवा का कार्य करता है। भोजन पचने पर(अर्थात् भोजन करने के कम से कम एक घण्टा बाद) पीया गया जल बलदायक होता है।
भोजन के बीच में घूंट-घूंट करके (अधिकतम 200 ml) पीया गया जल अमृत के तुल्य होता है।
परन्तु भोजन के अंत में गट-गट करके पीया गया जल विष के समान हो जाता है।हर दिन, हर घर आयुर्वेद


सावधानियाँ 
-------------
  • एक साथ ज्यादा पानी न पियें | 
  • खड़े होकर पानी न पियें | 
  • चलते चलते पानी न पिए | 
  • पेशाब करके एक दम पानी न पिए | 
  • तेजी से पानी न पियें (पाचन शक्ति कमजोर होती है ,तनाव रहता है )
  • पसीने सूखने से पहले पानी न पियें | 




Comments

Popular posts from this blog

आपकी रसोई में छिपा है कैंसर और अन्य बिमारियों का इलाज़

विपरीत आहार से बचिए

शहद