मटके का पानी

 क्या आप गर्मी

🌞 में मटके का पानी 💧 पीते है? जानिए इसका पानी सेहत को कैसे दुरुस्त रखता है ★
➡ गर्मियाँ 🌞 आते ही ठण्डे पानी 💧💧 के ना होने से प्यास नहीं बुझती और हम फ्रीज में पानी रखना शुरू कर देते है, पर यह पानी बहुत ज्यादा ठंडा होने से नुकसान करता है, इसके अलावा प्लास्टिक की बोतल भी पानी रखने के लिए सुरक्षित नहीं होती ऐसे में मटके का पानी एक अच्छा विकल्प है।
1. इस पानी को पीने से थकान दूर होती है। इसे पीने से पेट में भारीपन की समस्या भी नहीं होती।
2. मटके की मिट्टी कीटाणुनाशक होती है जो पानी में से दूषित पदार्थो को साफ करने का काम करती है।
3. रक्तबहने की स्थिति में मटके के पानी को चोट या घाव पर डालने से खून बहना बंद हो जाता है।
4. सुबह के समय इस पानी के प्रयोग से दिल और आंखों की सेहत दुरूस्त रहती है।
5. गला, भोजननली और पेट की जलन को दूर करने में मटके का पानी काफी उपयोगी होता है।
6. जिन लोगों को अस्थमा की समस्या हो वे इस पानी का प्रयोग न करें क्योंकि इसकी तासीर काफी ठंडी होती है जिससे कफ या खांसी बढ़ती है। जुकाम, पसलियों में दर्द, पेट में आफरा बनने की स्थिति व शुरूआती बुखार के लक्षण होने पर मटके का पानी न पिएं।
7. मटके का पानी रोजाना बदलें। लेकिन इसे साफ करने के लिए अंदर हाथ डालकर घिसे नहीं वर्ना इसके बारीक छिद्र बंद हो जाते हैं और पानी ठंडा नहीं हो पाता।
8. तली-भुनी चीजें खाने के बाद यह पानी न पिएं वर्ना खांसी हो सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

आपकी रसोई में छिपा है कैंसर और अन्य बिमारियों का इलाज़

विपरीत आहार से बचिए

शहद