शक्ति,शुक्र और सेहत के लिए क्यों विशेष है। राब,काकवी और गुड|

 गन्ने के रस को पकाते हुए 3 स्टेज है | 

  • राब 
  • काकवी 
  • गुड़ 


राब - जिसमे तरल भाग ज्यादा  होता है और  ठोस भाग कम 

  • यह पचने में भारी है 
  • अभिष्यंदी है | 
  • शरीर को बढ़ाती है | 
  • शुक्र वीर्य को बढ़ाती है | जो वात प्रकृति के है और अग्नि अच्छी है वो इसे ले सकते है | 
  • वात ,पित्त के रोगों में श्रम हर है ,कमजोरी आ गयी है ,कोई बीमारी हुई थी और शरीर सूखता जा रहा है | 
  • पतला हो रहा है ,सूखता जा रहा है | मजदूर है ,शरीर में कमजोरी हो गयी है | 
  • पेशाब के रोगों में अच्छा है ,पेशाब खुलकर आता है | 



काकवी -जब गन्ने के रस को उबालते हुए ठोस भाग ज्यादा रह जाये और तरल भाग कम कह जाये तो उसे काकवी कहते है | 

  • पाचन में हलकी है | 
  • बलकारक है | 
  • शरीर को बढ़ाती है | 
  • वात पित्त को कम करती है | 
  • रक्त धातु सम्बन्धी रोगों में उपयोगी है ,जिसमे खून में बहुत ज्यादा गर्मी बढ़ गयी हो ,खून निकलता हो चाहे मलद्वार से या मुँह से या कहीं और से 


नया गुड़ 

  • जो गुड़ अभी 6 -8 महीने पहले बना हो उसे नया गुड़ बोलते है ,
  • यह पाचन में भारी है ,स्निघ्ध है | 
  • यह अल्प पित्त वर्धक है | 
  • अगर अम्लपित्त वाले इसका उपयोग कर रहे है तो हरड़ या सौंठ के साथ उपयोग करें | 
  • यह मेध ,कफ ,कृमि ,बल बढ़ाता है | 
  • जिनके शरीर में कीड़े जल्दी हो जाते है ,उनके लिए यह अच्छा नहीं है | 


पुराना गुड़ 

  • यह हृदय के लिए अच्छा है | 
  • पचने के लिए हल्का है | 
  • काफी बीमारियों के लिए अच्छा है | 
  • उनके लिए अच्छा है ,जिन्हे वजन कम करना है ,हृदय के रोगी है | 

Comments

Popular posts from this blog

आपकी रसोई में छिपा है कैंसर और अन्य बिमारियों का इलाज़

विपरीत आहार से बचिए

शहद