सुबह किसे पानी पीना चाहिए ?

निघण्टु रत्नाकर में सुबह  पानी पीने का वर्णन रसायन अध्याय में आया है न की दिन चर्या अध्याय में | मतलब सुबह के पानी को टॉनिक माना गया है | 

सुबह उठकर पानी पीने के क्या क्या फायदे है | 


सुबह उठकर जो पानी पीता है उसके सारे रोग खत्म हो जाते  है और वो 100 वर्ष जीता है | 


सुबह उठकर पानी पीने से बवासीर दूर हो जाती है ,ग्रहणी दूर हो जाती है,जिन्हे बुखार हो ,पेट में पानी भर गया हो ,गले के ऊपर के रोग हो ,मोटापा हो ,पेशाब के रोग हो ,खून में गर्मी हो ,कान के रोग हो  | ये फायदा उनको मिलेगा जिनका पंचकर्म से शरीर शुद्ध किया गया हो | 

  • 750 मिली पानी पीना चाहिए | 
  • जिन लोगों को गर्मी लगती है ,या खून आता है उनको पीना चाहिए | हर व्यक्ति का शरीर अलग अलग है तो सबके लिए यह जरूरी नहीं है | 
  • जितनी प्यास हो उतना पिओ | 
  • 5 -10 दिन पीकर देखो ,अगर अच्छा लगे तो पिओ | 


किन लोगों को उषापान नहीं करना चाहिए ?

  • अगर स्नेहपान किया है ,तेल -घी खाया है | 
  • अगर छाती पर चोट लगी है | 
  • अगर अभी अभी पंचकर्म किया है | 
  • अगर पेट कड़क रहता है | 
  • अगर हिचकियाँ आती है | 
  • अगर कफ और वायु के रोग है और उसके कारण अग्नि मंद है | 


जिनको मुँह के या दांतों के रोग है उन्हें बिना मुँह धोये नहीं पीना चाहिए क्योंकि उनके मुँह में कीड़े या पस हो सकती है | 

Comments

Popular posts from this blog

आपकी रसोई में छिपा है कैंसर और अन्य बिमारियों का इलाज़

विपरीत आहार से बचिए

शहद