यूरिक एसिड में रामबाण हे इन तीन तरह के पत्तो का सेवन
यूरिक एसिड की रामबाण है धनिया का पत्ता-
धनिया का पत्ता अगर आप रोज खाने की आदत डाल लें तो आपका यूरिक एसिड का लेवल भी कम होने लगेगा। धनिया के पत्ते ब्लड में क्रिएटिनी और यूरिक एसिड लेवल को कम करने में जादुई तरीके से काम करते हैं। फाइबर, आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम से भ्करा धनिया विटामिन सी और के का भी बेहतरीन स्रोत होता है और ये दोनों ही विटामिन यूरिक एसिड को कम करने का काम करते है। धनिया में प्रोटीन के अलावा पत्तियों में विटामिन सी और विटामिन के होता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, थायमिन, फॉस्फोरस और नियासिन जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं। दवा के तौर पर धनिया को पानी में उबाल कर पीना चाहिए। इसके लिए एक मुठ्ठी धनिया दो गिलास पानी में डालकर दस मिनट तक उबाले फिर से पी लें।
यूरिक एसिड तेजी से कम करता है तेज पत्ता-
तेज पत्ता रसोई घर में मसाले के रूप में उपयोग किया जाता है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह एक हर्बल उपचार भी हो सकता है जो यूरिक एसिड को कम कर सकता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए और फोलिक एसिड होता है जो शरीर के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। हाई यूरिक एसिड को कम करने के लिए तेज पत्ते को कारगर माना जाता है। कम से कम 15 तेज पत्ते लें कर उसे तीन गिलास पानी में उबाल लें और फिर इसे पीएं।
पान के पत्ते कम करेंग एसिड लेवल-
पान के हरे पत्ते भी यूरिक एसिड लेवल को कम करने में सहायक हैं। एक अध्ययन के अनुसार, शोध के दौरान जिन चूहों को पान के पत्तों का अर्क दिया गया था, उनका यूरिक एसिड लेवल 8.09mg/dl से घटकर 2.02mg/dl हो गया था। इसके लिए आप पान के पत्ते चबा सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि उसके साथ किसी भी तरह के तंबाकू का इस्तेमाल न करें।
Comments
Post a Comment