गोंद
*सर्दियों में अमृत है गोंद*
1 ठंड के मौसम में गोंद के सेवन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर में आवश्यक गर्मी बनाए रखता है। सुबह के समय इसका सेवन फायदेमंद है।
2 सर्दियों में गोंद का सेवन दिमागी तरावट और जोड़ों में दर्द व जोड़ों की अन्य समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।
4 गर्भवती महिलाओं के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है। इस समय यह रीढ़ की हड्डी की मजबूती के लिए जरूरी है और मां का दूध बढ़ाने में लाभकारी होता है।
5 यह हड्डियां मजबूत करता है और मांसपेशियों को मजबूत कर उन्हें लचीला बनाता है। खास तौर से रीढ़ की हड्डी के लिए इसका सेवन बेहद फायदेमंद है।
6 रोजाना भुनी हुई गोंद का सेवन करना हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। हृदय संबंधी अन्य रोगों के लिए भी यह फायदेमंद है।
7 कमजोरी को दूर करने के लिए भी गोंद के लिए बेहद लाभदायक है। यह थकान, चक्कर आना और माइग्रेन जैसी समस्याओं को भी दूर करता है।
8 कब्ज के मरीजों के लिए गोंद का सेवन मददगार साबित होता है। दिन में 1 बार इसका सेवन आपकी इस समस्या को दूर कर सकता है।
9 महिलाओं में पीरियड्स संबंधी समस्याओं, डिलवरी के बाद होने वाली कमजोरी, ल्यूकोरिया और अन्य समस्याओं को भी यह ठीक करता है।
10 शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए भी गोंद के लड्डू या पंजीरी का सेवन किया जाता है
Comments
Post a Comment