Posts

जानिए सिर्फ एक मुरब्बे का हर रोज सेवन करने से हमारे शरीर में क्या बदलाव होते है...

 मुरब्बा खाने के बारे में... जानिए सिर्फ एक मुरब्बे का हर रोज सेवन करने से हमारे शरीर में क्या बदलाव होते है! आप सभी मुरब्बों के बारे में तो जानते ही होंगे क्योंकि आजकल सिर्फ आंवले का ही मुरब्बा नहीं आता है बल्कि कई तरह के मुरब्बे आते है जैसे गाजर, सेब, बेल आदि। और ये मुरब्बे हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से मुक्ति दिलाने में मदद करते है। अगर आप इन सब मुरब्बे में से हर रोज कोई भी एक मुरब्बे का सेवन करते है तो इससे हमारे शरीर को ठंडक मिलती है। क्योकि मुरब्बों में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन्स व मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते है। क्योंकि आजकल के बढ़ते प्रदूषण व गलत खानपान की वजह से हमारे शरीर के लिए इन पोषक तत्वों की बहुत ही जरुरत है। और हो भी क्यों न क्योकि आजकल हर दिन कोई न कोई बीमारी सुनने में मिलती है जो हमें बहुत ही परेशान कर देती है। ऐसे में अगर हम पहले ही अपने आपको इन बीमारियों से सुरक्षित कर ले तो कैसा लगेगा। इसलिए आपको हर रोज इन मुरब्बों में से कोई भी एक मुरब्बे का सेवन करना चाहिए। तो आइये जानते है की मुरब्बे किस तरह से हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते है... बेल का म...

काला नमक के फायदे

 रोज सुबह काला नमक (black salt) और पानी मिला कर पीना शुरु करें। इससे आपका ब्‍लड प्रेशर, ब्‍लड शुगर,ऊर्जा में सुधार, मोटापा और अन्‍य तरह की बीमारियां ठीक होंगी। काले नमक में 80 खनिज और जीवन के लिए वे सभी आवश्यक प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो जरुरी हैं। एेसे बनाए घोल.. नमक वाला पानी बनाने की विधिः एक गिलास हल्‍के गरम पानी में एक तिहाई छोटा चम्‍मच काला नमक मिलाइए। देखिए कि क्‍या काले नमक का टुकड़ा (क्रिस्‍टल) पानी में घुल चुका है। उसके बाद इसमें थोड़ा सा काला नमक और मिलाइए। जब आपको लगे कि पानी में नमक अब नहीं घुल रहा है तो, समझिए कि आपका घोल पीने के लिए तैयार हो गया है। ये होंगे अनगिनत लाभ... पाचन दुरुस्‍त करे– नमक वाला पानी पेट के अंदर प्राकृतिक नमक, हाइड्रोक्लोरिक एसिड और प्रोटीन को पचाने वाले इंजाइम को उत्‍तेजित करने में मदद करता है। इससे खाया गया भोजन आराम से पच जाता है। इसके अलावा इंटेस्‍टाइनिल ट्रैक्ट और लिवर में भी एंजाइम को उत्‍तेजित होने में मदद मिलती है, जिससे खाना पचने में आसानी होती है। नींद लाने में लाभदायक – अपरिष्कृत नमक में मौजूदा खनिज हमारी तंत्रिका तंत्र को शांत करत...

रसोई में क्या इस्तेमाल करें?

Image
  केवल सेंधा नमक प्रयोग करे! थायराईड बी पी और पेट ठीक होगा! केवल स्टील का कुकर ही प्रयोग करें! अल्युमेनियम में , मिले हुए लेड से होने वाले नुकसानों से बचेंगे! कोई भी रिफाइंड तेल ना खाकर, केवल तिल, मूंगफली, सरसों और नारियल का प्रयोग करें! रिफाइंड में, बहुत केमिकल होते है, जो शरीर में कई तरह की बीमारियाँ पैदा करते है! सोयाबीन बड़ी को, 2 घण्टे भिगो कर, मसल कर ज़हरीली झाग निकाल कर ही प्रयोग करे! रसोई में, एग्जास्ट फैन जरूरी है! प्रदुषित हवा बाहर करे! काम करते समय स्वयं को , अच्छा लगने वाला संगीत चलाएं। खाने में भी अच्छा प्रभाव आएगा और थकान कम होगी! देसी गाय के , घी का प्रयोग बढ़ाएं। अनेक रोग दूर होंगे, वजन नहीं बढ़ता है । ज्यादा से ज्यादा मीठा नीम/कढ़ी पत्ता खाने की चीजों में डालें, सभी का स्वास्थ्य ठीक करेगा! ज्यादा से ज्यादा चीजें, लोहे की कढ़ाई में ही बनाएं, आयरन की कमी किसी को नहीं होगी! *भोजन का समय निश्चित करे! पेट ठीक रहेगा। भोजन के बीच बात न करें, भोजन ज्यादा पोषण देगा।

अजीनोमोटो

 "दिमाग़ को पागल करने का मसाला शादी-ब्याह दावतों में भूल कर भी हलवाई को ना देवें ! आजकल व्यंजनों में, खासकर चायनीज वैरायटी में एक सफेद पाउडर या क्रिस्टल के रूप में मोनो सोडियम ग्लुटामेट(M.S.G.) नामक रसायन जिसे दुनिया अजीनोमोटो के नाम से जानती है,का प्रयोग बहुत बढ़ गया है, बिना यह जाने कि यह वास्तव में क्या है ?  अजीनोमोटो नाम तो असल में इसे बनाने वाली मूल चायनीज कम्पनी का है ! यह एक ऐसा रसायन है, जिसके जीभ पर स्पर्श के बाद जीभ भ्रमित हो जाती है और मस्तिष्क को झूठे संदेश भेजने लगती है। जिस सें सड़ा-गला या बेस्वाद खाना भी अच्छा महसूस होता है।  इस रसायन के प्रयोग से शरीर के अंगों -उपांगों और मस्तिष्क के बीच न्यूरोंस का नैटवर्क बाधित हो जाता है,जिसके दूरगामी दुष्परिणाम होते हैं।  चिकित्सकों के अनुसार अजीनोमोटो के प्रयोग से  1-एलर्जी,  2-पेट में अफारा,  3-सिरदर्द,  4-सीने में जलन,  5-बाॅडीे टिश्यूज में सूजन,  6-माइग्रेन आदि हो सकते है।  अजीनोमोटो से होने वाले रोग इतने व्यापक हो गये हैं कि अब इन्हें ‘चाइनीज रेस्टोरेंट सिंड्रोम कहा जाता है। ...

शंख के कुछ स्वास्थ्य – प्रयोग

 शंख के कुछ स्वास्थ्य – प्रयोग ================       🔹 शंख का स्वास्थ्य-हितकारी प्रयोग बताते हुए कहते हैं : “कोई बच्चा तोतला अथवा गूँगा है तो शंख में पानी रख दो । सुबह का रखा हुआ पानी शाम को, शाम का रखा हुआ पानी सुबह को ५० – ५० मि.ली. उस बच्चे को पिलाओ और उसके गले में छोटा-सा शंख बाँध दो । १ – २ चुटकी ( ५० से १०० मि.ग्रा. ) शंख भस्म शहद के साथ सुबह-शाम चटाओ तो वह बच्चा बोलने लग जायेगा । शंख भस्म अन्य कई रोगों में भी एक प्रभावकारी औषधि है" ।        🔹गर्भिणी स्त्री शंख का पानी पिये तो उसके कुटुम्ब में २-४ पीढ़ियों तक तोतला – गूँगा बच्चा नहीं पैदा होगा । यह हमारे भारत की खोज है, पाश्चत्य विज्ञानियों की खोज नहीं है । गूँगे और तोतले व्यक्ति को शंख फायदा करता है और शंख -ध्वनि वातावरण को शुद्ध करती है इतना ही नहीं, दूसरे भी बहुत सारे फायदे बताये गये हैं । जहाँ लोगों का समूह इकट्ठा होता है वहाँ शंखनाद पवित्र, सात्विक माना जाता है ।  🔹शंखजल का छिड़काव व पान क्यों ?🔹         🔹शंख में जल भरकर उसे पूजा-स्थान में रखे जाने और पूजा –...

गर्मियों में खरबूजे के बीज खाने के फ़ायदे

  खरबूजा गर्मियों में काफी पसंद किया जाता है, इसमें पर्याप् ‍ त मात्रा में पानी होता है जो आपको हाइड्रेट रखता है, इसके अलावा इसका बीज भी सुखाकर खाया जाता है, क् ‍ या आप खरबूजे के बीज के फायदों के बारे में जानते हैं | फायदेमंद है खरबूजे का बीज गर्मी के मौसम में खूरबूजे की मांग बढ़ जाती है। लोग इनकी मीठी रसदार फांकों को तो स्वाद लेकर खाते ही हैं, इनके बीज भी साफ करके सुखा लेते हैं। खरबूजे के सूखे हुए बीज केवल एक किस्म का मेवा ही नहीं है बल्कि सेहत का साथी भी है। जी हां, खरबूजे के बीज से हमारे शरीर को बहुत फायदे होते हैं। आइए जाने क्या है खरबूजे के बीजों के लाभ- प्रोटीन से भरपूर – खरबूजे के बीज में उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ये मात्रा 3.6 प्रतिशत है। इतनी ही प्रोटीन की मात्रा सोया में भी पाई जाती है। इसलिए खरबूजे के बीज को खाना गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता है। ये आपके शरीर की प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा करते हैं। विटामिन से भरपूर- गर्मियों के दूसरे फलों से तुलना करने पर पता चलता है कि खरबूजे में अधिक विटामिन ए, सी और ई होते हैं। खरबूजे के साथ-साथ उसके बीज के अंदर भी य...

गोंद

  *सर्दियों में अमृत है गोंद* 1 ठंड के मौसम में गोंद के सेवन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर में आवश्यक गर्मी बनाए रखता है। सुबह के समय इसका सेवन फायदेमंद है। 2 सर्दियों में गोंद का सेवन दिमागी तरावट और जोड़ों में दर्द व जोड़ों की अन्य समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। 3 रोजाना सुगह गोंद के लड्डू के साथ दूध का सेवन करेंगे, तो आप बीमार पड़ने से बच जाएंगे। क्योंकि इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होगा। 4 गर्भवती महिलाओं के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है। इस समय यह रीढ़ की हड्डी की मजबूती के लिए जरूरी है और मां का दूध बढ़ाने में लाभकारी होता है। 5 यह हड्डियां मजबूत करता है और मांसपेशियों को मजबूत कर उन्हें लचीला बनाता है। खास तौर से रीढ़ की हड्डी के लिए इसका सेवन बेहद फायदेमंद है। 6 रोजाना भुनी हुई गोंद का सेवन करना हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। हृदय संबंधी अन्य रोगों के लिए भी यह फायदेमंद है। 7 कमजोरी को दूर करने के लिए भी गोंद के लिए बेहद लाभदायक है। यह थकान, चक्कर आना और माइग्रेन जैसी समस्याओं को भी दूर करता है। 8 कब्ज के मरीजों के लिए गोंद का सेवन मददगार साबित...